विद्यालय परिसर भवन- विद्यालय भवन भव्य और प्राकृतिक वातावरण युक्त है विद्यालय मे २२ कक्ष हैं जो पूर्णतः हवादार, रौशनी से परिपूर्ण हैं भवन का प्रत्येक कक्ष फर्नीचर से सुसज्जित है। आधुनिक ब्लैक बोर्ड हैं प्रत्येक कक्ष कैमरा, पंखे एवं लाइट युक्त है। प्रत्येक के सामने बरामदा है। प्रयोगशाला- विद्यालय मे भौतिक, रसायन, गृह विज्ञान एवं कंप्यूटर लैब्स हैं जिनमे वांछित समस्त उपकरण, प्रयोगशाला सैल्फ व बैंच की व्यवस्था है। प्रत्येक लैब लाइट पंडखे एवं कैमरा व्यवस्था से परिपूर्ण है। पुस्तकालय- पुस्तकालय मे लगभग १५००० पुस्तकें है जिनमे पाठ्य पुस्कतें, नावेल, मैगज़ीन, थेसिस, राजनीती, धार्मिक वैज्ञानिक कहानी अत्यादि पुस्तकें हैं जो सैल्फ सहित सुसज्जित सुरक्षित राखी गयी हैं ५० बच्चे एक सतह बैठ कर लाइब्रेरियन की सहायता से अध्यन करते हैं। क्रीड़ा स्थल- प्रेयर ग्राउंड एवं प्ले ग्राउंड साथ-साथ हैं चारो और फ्लॉवरिंग एवं पेड़ पोधो को उत्तम क्रम से क्यारियों मे लगाया हुआ है। जाली एवम पोल से क्रीड़ा स्थल की फेंसिंग की गयी है। स्टेज- सुसज्जित स्टेज बनाया हुआ है जिनमे लाउडस्पीकर लाइट पंखो की व्यवस्था देकर आकर्षक बनाया हुआ है फिक्स्ड लाउडस्पीकर माइक पर्दो की व्यवस्था की गयी है। मीटिंग कक्ष- अध्यापक की मीटिंग एवम एक कक्ष की व्यवस्था की गयी है। जिसमे ३०-३५ अध्यापको की बैठने की व्यवस्था है। कक्ष सभी सुविधायुक्त है। जलपान कक्ष- विद्यालय के कार्यक्रम समापन के पश्चात लगभग २०० लोगों के जलपान की व्यवस्था हेतु एक कक्ष की व्यवस्था हैं जिसके साथ संलगन एक पैंट्री कक्ष भी है। जनरेटर- विद्यालय मे जनरेटर कक्ष भी है इसमे एक १५ किलो वाट का एक जनरेटर है। प्रसाधन- विद्यालय मे अध्यापक, अध्यापिकाओं, बालक एवम बालिकाओ के पृथक- पृथक शौचालयों एवं युरिनल्स की व्यवस्था है प्रत्येक प्रसाधन कक्ष से संलगन हंडवास हेतु वाशबेसिन एवं टावल हेंगर की व्यवस्था है। प्रत्येक प्रसाधन साफ़ स्वच्छ रहता है। साइकिल/स्कूटर स्टैंड- दोनों तरह के वाहनों को खड़ा करने हेतु लम्बा तीन रोड है जिसमे काफी संख्या मे वाहन खड़े किये जा सकते है। लंचबॉक्स सैल्फ- विद्यालय मे बच्चो के अभिभावकों दवारा भेजे गए लंचबॉक्स सैल्फ मे रखे जाने की सुविधा प्रधान है लगभग ९ सैल्फ है।
विद्यालय की स्थापना सन में हुई। तथा विद्यालय प्रगति के पथ पर अग्रसर हुआ | विद्यालय कक्षा 9 एवम कक्षा 10 तक संचालित हैं | विद्यालय में 8 कक्षा कक्ष, 1 प्रयोगशाला कक्षा कक्ष, 1 पुस्तकालय, 1 कम्प्यूटरलैब, ऑफिस, तथा प्रधानाचार्य कक्ष है | सभी कक्षा कक्षों में चार चार पंखे तथा ट्यूबलाइट हैं| छात्र छात्राओं हेतु पृथक पृथक शौचालय हैं शिक्षण कक्ष हवादार रोशनी युक्त एवं बड़े हैं | छात्र-छात्राओं के खेलने हेतु विभिन्न खेल यथा बैडमिंटन, वॉलीबॉल, खो खो, फुटबॉल, क्रिकेट, कैरम आदि सुविधाएं उपलब्ध है |
विद्यालय की स्थापना १५ अप्रैल सन १९७५ में हुई। तथा विद्यालय प्रगति के पथ पर अग्रसर हुआ | विद्यालय कक्षा 1 से कक्षा 10 तक संचालित हैं | विद्यालय में २२ कक्षा कक्ष, ०३ प्रयोगशाला कक्षा कक्ष ( क्रमसः भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, ग्रह विज्ञान०) 1 पुस्तकालय, 1 कम्प्यूटरलैब, चैयरमेन ऑफिस, तथा प्रधानाचार्य कक्ष है | सभी कक्षा कक्षों में चार चार पंखे तथा दो- दो व एक ट्यूबलाइट व CCTV कैमरा है हैं| छात्र छात्राओं हेतु पृथक पृथक शौचालय हैं शिक्षण कक्ष हवादार रोशनी युक्त एवं बड़े हैं | विद्यालय के बिच मे एक अत्यंत भव्य स्टेज है जिसमे विभिन्न प्रकार के नाटक, नृत्य, प्रार्थना इत्यादि किर्याकलाप होते हैं। विद्यालय के प्रांगण मे एक बहुत बड़ा ग्राउंड है जिसमे छात्र -छात्राओं विभिन्न प्रकार के खेल (यथा बैडमिंटन,वॉलीबॉल, खो खो, फुटबॉल, क्रिकेट, कैरम इत्यादि) खेले जाते हैं |